ज्यादा चावल खाने से क्या फायदा?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:32

चावल खाने के 4 फायदे और 4 नुकसान- Chawal Khane Ke Fayde Aur Nuksan

चावल (Rice) खाने के दिवाने ज्यादातर लोग होते हैं, कई लोगों को तो रोटी से ज्यादा चावल खाना पसंद होता है। साथ ही चावल का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चावल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चावल का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि चावल में नियासिन, विटामिन डी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, थायमीन और राइबोफ्लेविन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होता है। लेकिन चावल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि किसी भी चीज का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं चावल खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
चावल खाने के 4 फायदे और 4 नुकसान

चावल खाने के फायदे

1- शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर चावल का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि चावल में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

2- चावल का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चावल एक हल्का भोजन है और यह आसानी से पच भी जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

3- बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां (Bones) कमजोर होने लगती है और हड्डियों संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप चावल का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि चावल में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

4- दस्त (Diarrhea) की शिकायत होने पर चावल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चावल आसानी से पच जाता है। इसलिए दस्त की शिकायत होने पर गीले चावल का सेवन करना चाहिए।

चावल खाने के नुकसान

1- चावल का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप मोटापा (Obesity) के शिकार हो सकते हैं।

2- कच्चे चावल का सेवन करने से पथरी (Stone) की शिकायत हो सकती है।

3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को चावल का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

4- चावल का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) और पेट फूलने की शिकायत हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info